यूपी: पीएम के बाद 27 नवंबर को महोबा में प्रियंका की रैली, भीड़ जुटाने कानपुर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष लल्लू!

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
उत्तर प्रदेश Published On :


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी अपनी पार्टी की थाह लेने महोबा पहुंचेंगी। वह 27 नवंबर को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित करेंगी। इसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी महोबा पहुंचे थे और अब प्रियंका भी महोबा की धरती से यूपी रण की तैयारी शुरू कर रही हैं। रैली की तैयारियां भी ज़ोरो पर हैं। रविवार को रैली की तैयारी के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कानपुर पहुंचे। रैली को सफल बनाने के लिए उन्होंने दावेदारों के साथ बैठक की।

अजय कुमार लल्लू ने रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यालय तिलक हॉल में कानपुर क्षेत्र के जिलाध्यक्षों और टिकट दावेदारों के साथ बैठक की। यहां उन्होंने कहा, जिस तरह महोबा में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में भीड़ थी, उसी तरह प्रियंका गांधी की रैली में भी भीड़ होनी चाहिए। वहीं, 27 नवंबर को होने वाली इस रैली में भीड़ बढ़ाने के लिए शहर व देहात जनपद से 20 हज़ार लोगों को लेने का लक्ष्य भी रखा गया है। बैठक में शहर और देहात से 78 दावेदार मौजूद थे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने दावेदारों से अलग-अलग से बात की। इसी तरह उन्होंने सभी फ्रंटल अध्यक्षों से फोन के जरिए बातचीत भी की।


Related