MSP लूट कैलकुलेटर: मार्च में महाराष्ट्र के किसानों से 110 करोड़ की लूट!

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
आंदोलन Published On :


जय किसान आंदोलन ने अपने MSP लूट कैलकुलेटर से आज महाराष्ट्र के किसानों का जायज़ा लिया। कैलकुलेटर के मुताबिक 1 से 31 मार्च के बीच महाराष्ट्र के किसानों के साथ मार्च महीने में 110 करोड़ की लूट हुई। सबसे ज्यादा नुकसान चना के किसानों को, 56 करोड़ का नुकसान पिछले 31 दिनों में हुआ।

एमएसपी की तुलना में सबसे कम दाम मिलने के मामले में बाजरा उत्पादक किसानों की स्थिति सबसे बुरी थी क्योंकि उन्हें ₹2150 की तुलना में औसतन केवल ₹1513 ही मिल पाए यानी बाजरा उत्पादक किसान को ₹637 प्रति क्विंटल की लूट सहनी पड़ी। वहीं कुल लूट के मामले में चना उत्पादक किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इन 31 दिनों में कर्नाटक के मक्का उत्पादक किसान की कुल ₹56.36 करोड़ की लूट हुई जबकि मक्का और उरद उत्पादक किसानों की ₹10.55 करोड़ और ₹2.87 करोड़ की लूट हुई। (पूरी सूचना संलग्न तालिका में है)।

जय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक अवीक साहा ने कहा कि #MSPLootCalculator नियमितता से सरकारी आँकड़ों का इस्तेमाल करते हुए यह साबित कर रहा है कि MSP आज भी सिर्फ सरकारी बाबुओं के फाइलों में है मंडी में नदारद है।

1 मार्च से 31 मार्च के बीच कर्नाटक के किसानों को विभिन्न फसलों को एमएसपी से नीचे बेचने की वजह से 110.90 करोड रुपए का घाटा हुआ।

#MSPLootCalculator
स्रोत: AGMARKNET

मीडिया सेल | जय किसान आंदोलन
99991 50812