यूपी के किस ज़िले में कब है चुनाव, देखें सभी ज़िलों की पूरी लिस्ट…

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


यूपी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य की 403 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होनें हैं। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। वहीं अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। पहले चरण की शुरुआत पश्चिमी यूपी से हो रही है। आइए जानते है कि आपके जिले का चुनाव किस चरण में होगा….

10 फरवरी: पहले चरण में इन 11 जिलों में होगा चुनाव..

  1. शामली
  2. मुजफ्फरनगर
  3. मेरठ
  4.  बागपत
  5.  गाजियाबाद
  6.  हापुड़
  7.  नोएडा
  8.  बुलंदशहर
  9.  अलीगढ़
  10.  मथुरा
  11.  आगरा

 

14 फरवरी: दूसरे चरण में इन 9 जिलों में पड़ेंगे वोट..

  1. सहारनपुर
  2. बदायूं
  3.  बिजनौर
  4. अमरोहा
  5.  संभल
  6.  रामपुर
  7.  मुरादाबाद
  8.  शाहजहांपुर
  9.  बरेली

 

20 फरवरी: तीसरे चरण में इन 16 जिलों में मतदान..

  1. कासगंज
  2. एटा
  3. हाथरस
  4.  मैनपुरी
  5.  फिरोजाबाद
  6.  फर्रुखाबाद
  7. कन्नौज
  8. कानपुर नगर
  9. कानपुर देहात
  10.  औरैया
  11.  जालौन
  12. हमीरपुर
  13.  महोबा
  14. झांसी
  15. ललितपुर
  16. इटावा

 

23 फरवरी: चौथे चरण में इन 9 जिलों में मतदान..

  1. पीलीभीत
  2.  लखमीपुर खीरी
  3. हरदोई
  4.  सीतापुर
  5.  उन्नाव
  6.  लखनऊ
  7. रायबरेली
  8.  बांदा
  9.  फतेहपुर

 

27 फरवरी: पांचवें चरण में इन 11 जिलों में मतदान..

  1. बहराइच
  2.  श्रावस्ती
  3.  बाराबंकी
  4.  गोंडा
  5.  अमेठी
  6.  कौशांबी
  7.  प्रयागराज
  8.  चित्रकूट
  9.  अयोध्या
  10.  सुल्तानपुर
  11.  प्रतापगढ़

 

3 मार्च: छठे चरण में इन 10 जिलों में मतदान..

  1. बलरामपुर
  2.  सिद्धार्थनगर
  3.  महाराजगंज
  4.  संतकबीर नगर
  5.  बस्ती
  6.  अंबेडकरनगर
  7.  देवरिया
  8. बलिया
  9.  गोरखपुर
  10.  कुशीनगर

 

7 मार्च: सातवें चरण में इन 9 जिलों में मतदान..

  1. आजमगढ़
  2.  वाराणसी
  3.  मऊ
  4.  गाजीपुर
  5. मिर्जापुर
  6. चंदौली
  7.  सोनभद्र
  8.  भदोही
  9. जौनपुर

1250 मतदाताओं पर एक बूथ..

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई 2022 को पूरा हो रहा है। वहीं, इस बार कोरोना के मद्दे नज़र 1250 मतदाताओं पर एक बूथ बनाया गया है। पिछले चुनाव की तुलना में 16% बूथ बढ़ गए हैं।

10 मार्च को इंक़लाब होगा: अखिलेश यादव

वहीं, उत्तर प्रदेश में चुनाव का बिगुल बजने के बाद राजनीतिक पार्टियों की प्रतिक्रिया आनी भी शुरू हो गई हैं। समजवानी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान के बाद ट्वीट में लिखा, “10 मार्च को इंक़लाब होगा। उत्तर प्रदेश में बदलाव होगा।”

लड़ेगा बढ़ेगा जीतेगा यूपी: प्रियांका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, “10 मार्च को उप्र के नौजवानों, किसानों, महिलाओं, श्रमिकों, व्यापारियों एवं आमजनों की जीत का मार्च होगा। इन चुनावों में कांग्रेस पार्टी नौजवानों, किसानों, महिलाओं, श्रमिकों, व्यापारियों एवं आमजनों के हकों की लड़ाई लड़ेगी। आगे उन्होंने लिखा, लड़ेगा बढ़ेगा जीतेगा यूपी”


Related