PM बनने पर क्या होगा राहुल गांधी का पहला सरकारी आदेश? जवाब में बोले महिला आरक्षण!

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने नई दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास पर शुक्रवार को तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में एक स्कूल के समूह के साथ दिवाली रात्रिभोज किया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से बातचीत की, जिसका वीडियो राहुल ने अपने ट्वीटर हैंडल पर साझा किया है। वहां उपस्थित लोगों में से एक ने किसान आंदोलन के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के समर्थन की सराहना करते हुए कहा, यह आंदोलन वास्तव में लोगों के साथ आपकी एकता दिखा रहा था।

प्रधानमंत्री बनने पर सबसे पहले क्या करेंगे राहुल गांधी?

राहुल गांधी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में बातचीत के दौरान एक सहभागी ने उनसे सवाल किया कि अगर वे प्रधानमंत्री बनते हैं तो सबसे पहला सरकारी आदेश क्या देंगे? इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा, मैं महिलाओं को आरक्षण (Women Reservation) दूंगा।

अपने बच्चे को राहुल गांधी एक बात क्या सिखाएंगे?

वीडियो में राहुल गांधी ने कहा अगर कोई मुझसे पूछे कि आप अपने बच्चे को एक बात क्या सिखाओगे, मैं कहूंगा नम्रता, क्योंकि नम्रता से तुम समझ पाते हो। इसके बाद राहुल ने पूछा डिनर का क्या प्लान है और उसके बाद राहुल ने महमानों के साथ छोले भटूरे खाने के बारे में भी बात की और रात का भोजन सबके साथ किया।

संस्कृतियों का यह संगम हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत: राहुल गांधी

इस वीडियो को शेयर करते हुए राहुल ने लिखा कि उनके इस दौरे ने दिवाली को और भी खास बना दिया। संस्कृतियों का यह संगम हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है और हमें इसे संरक्षित करना चाहिए। वीडियो ने अंत में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी महिलाओं के साथ गाते हुए नज़र आई और मेहमानों को दिवाली की शुभकामनाएं दी।