‘कांग्रेस युक्त भाजपा’: शशि थरूर ने शेर के ज़रिए आरपीएन सिंह को लेकर भाजपा पर कसा तंज़ 

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने पर पार्टी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह पर तंज कसा है। शशि थरूर ने एक शेर ट्वीट कर बीजेपी के ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ के जवाब में ‘कांग्रेस युक्त भाजपा’ पर तंज कसते हुए हमला किया।

शशि थरूर ने जिस शेर को ट्वीट किया उसका अर्थ यही निकलता है कि अब बीजेपी कांग्रेस की तरह दिखती है, क्योंकि उसमें कांग्रेस के कई नेता शामिल हो गए हैं। शशि थरूर ने ट्वीट में लिखा..

‘छोड़कर जा रहे हैं घर अपना

शायद उनके कुछ और सपने हैं

अब उधर भी सब अपना सा है

अब उधर भी तो सभी अपने हैं’

(कांग्रेस युक्त भाजपा!) 

दरअसल, यूपी चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए आरपीएन सिंह ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और इसके कुछ घंटे बाद ही वह भाजपा में शामिल हो गए थे। कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा ट्विटर पर साझा करते हुए उन्होंने घोषणा की कि वह अपनी राजनीतिक यात्रा में एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। बता दें कि आरपीएन सिंह कांग्रेस के झारखंड राज्य प्रभारी थे। उन्हें कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारक के रूप में भी नियुक्त किया था।


Related