‘तंत्र’ ने राजपथ पर तो ‘गण’ ने शाहीन बाग़ में मनाया 26 जनवरी का जश्न

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


ऐसा गणतंत्र दिवस वाक़ई कभी नहीं मानाया गया होगा जैसा 26 जनवरी 2020 को मनाया गया। दिल्ली के राजपथ में पारंपरिक औपचारिकताओं से सजा सरकारी गणतंत्र दिवस समारोह था तो जामिया मिलिया विश्वविद्यालय से लेकर शाहीन बाग़ तक फैला लोकोत्सव। छात्र, नौजवान, कलाकार, कवि, आम नागरिक, सभी इस जश्न में डूबे थे और गणतंत्र का मायने सार्थक कर रहे थे। शाहीन बाग़ इलाके में तो यह जश्न 25 जनवरी की आधी रात के बाद ही शुरू हो गया था। 26 की सुबह जेएनयू से गायब छात्र नजीब और युवा सपनों के प्रतीक बन चुके रोहित वेमुला की माँ ने हज़ारों लोगों की मौजूदगी में तिरंगा फहराया। संविधान की प्रस्तावना का पाठ और राष्ट्रगान हुआ। उधर, जामिया में कालाकारों का जमघट था। सड़कों से लेकर दीवारों तक को संविधान के संकल्पों से रंगा जा रहा था। दोपहर बाद बैट्री रिक्शा पर सजी झाँकियाँ परेड की शक्ल में शाहीनबाग़ पहुँचीं तो माहौल देखने लायक़ था। पूरे इलाक़े में जैसे ईद मनायी गयी। हाँ, गोदी मीडिया हर जगह निशाने पर था। मीडिया विजिल आपके लिए दोनों जगहों की कुछ तस्वीरें पेश कर रहा है—

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


Related