भाजपा के संकल्प पत्र में विपक्ष के वादे: कुछ लिया कांग्रेस से तो कुछ सपा के मुद्दों को अपनाया

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


भारतीय जनता पार्टी ने आज यूपी चुनाव के लिए अपना ‘संकल्प पत्र’ जारी कर दिया है। भाजपा के संकल्प पत्र 2022 को देखे तो ऐसा लग रहा है की थोड़ा कांग्रेस के घोषणा पत्र से वादा लिया और थोड़ा सपा से। मतलब साफ है कि इधर-उधर से थोड़ा-थोड़ा लेकर अपना नाम दे दिया। भाजपा ने विपक्ष के कई बड़े मुद्दों को अपने संकल्प पत्र के जरिए छीन लिया, जिनके जरिए विपक्ष पार्टियां वोट मांग रही थी।

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कांग्रेस की स्कूटी स्कीम को भी शामिल किया और सपा के किसानों को मुफ्त बिजली देने के वादे को भी। इसके अलावा बीजेपी ने कई बड़े मुद्दे की नकल कर अपने संकल्प पत्र को तैयार कर दिया।

किसानों से जुड़े वादों पर विपक्ष से क्या अपनाया…

  • समाजवादी पार्टी- सभी फसलों पर एमएसपी देने का वादा किया था।
  • भाजपा – सपा के फसलों पर एमएसपी देने ने वादे को अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल कर लिया है।

 

  • समाजवादी पार्टी- गन्ना किसानों को 15 दिन के अंदर भुगतान करने की बात कही।
  • भाजपा – सपा के इस वादे को देख बीजेपी ने 14 दिन के अंदर गन्ना किसानों का भुगतान कराने की बात को भी घोषणा पत्र में शामिल कर लिया। इसके साथ की कहा कि देरी होने पर चीनी मील की तरफ से किसानों को ब्याज सहित भुगतान किया जाएगा।

 

  • सपा और कांग्रेस – किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का वादा किया था।
  • भाजपा – किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली के वादे को भी अपने संकल्प पत्र में शामिल कर लिया है। इसके अलावा भाजपा ने 25,000 करोड़ की लागत के साथ मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई योजना शुरू करने का वादा किया है।

महिलाओं से जुड़े वादों पर विपक्ष से क्या अपनाया…

  • कांग्रेस- कॉलेज जाने वाली छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने का वादा किया था।
  • भाजपा- कांग्रेस के मुफ्त स्कूटी वादे को भी अपने संकल्प पत्र में शामिल कर लिया है।

 

  • समाजवादी पार्टी- वृद्धा और विधवा पेंशन को तीन गुना बढ़ाने का वादा किया है।
  • भाजपा- इसे देख बीजेपी ने हर विधवा और निराश्रित महिला को 1500 रुपये प्रति माह का पेंशन देने का वादा किया।

 

  •  कांग्रेस- हर साल तीन गैस सिलेंडर महिलाओं को मुफ्त देने का वादा किया है।
  • भाजपा- कांग्रेस के वादे को देखकर होली और दीपावली में दो गैस सिलेंडर मुफ्त देने का एलान किया।

 

  • कांग्रेस- पुलिस में महिलाओं की भर्ती बढ़ाने का वादा किया।
  • भाजपा – कांग्रेस के वादे को देख तीन नई महिला बटालियन शुरू करने का एलान किया। साथ ही तीन हजार पिंक पुलिस बूथ बनाने का भी एलान किया।

 

  • कांग्रेस- सरकारी भर्तियों में महिलाओं की भागीदारी 25% करने का वादा किया है।
  • भाजपा- कांग्रेस से प्रेरित होकर बीजेपी ने यूपीपीएससी समेत सभी भर्तियों में महिलाओं की संख्या दोगुना करने का एलान कर दिया।

 

  • कांग्रेस- महिलाओं को मुफ्त लोन देने का वादा किया।
  • भाजपा – एक करोड़ महिलाओं को एक लाख रुपये तक का लोन न्यूनतम दर पर देने का एलान कर दिया।

युवाओं से जुड़े वादों पर विपक्ष से क्या अपनाया…

  • कांग्रेस- 20 लाख युवाओं को रोज़गार देने का वादा किया है।
  • सपा- सभी सरकारी पदों को भरने का वादा।
  • भाजपा- दोनो पार्टियों के वादों को देख बीजेपी के हर परिवार में कम से कम एक एक को रोज़गार या फिर स्वरोज़गार का अवसर देने को कहा है। इसके अलावा सभी सरकारी रिक्तियों को भरने का वादा किया।

 

  • सपा और कांग्रेस – युवाओं को टैबलेट और लैपटॉप देने का वादा किया है।
  • भाजपा- पिछली बार भी युवाओं को टैबलेट और लैपटॉप दिया था और इस बार भी इस वादे को शामिल किया है।

 

  • कांग्रेस- प्रतियोगी छात्रों से फॉर्म की फीस न लेने का वादा किया है।
  • भाजपा- प्रतियोगी छात्रों को मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था कराने का वादा किया है।

 

  • सपा- हर जिले में खेल सुविधाओं को बढ़ाने का वादा किया है।
  • भाजपा- प्रत्येक ग्राम पंचायत में जिम व खेल मैदान खोलने का वादा किया है।

यह कुछ वादे है जिन्हें बीजेपी ने हु-ब-हू यह तो कुछ बदलाव करके अपने घोषणा पत्र में उतार दिया है। भाजपा के संकल्प पत्र पर नज़र डालने के बाद ऐसे मालूम होता है की बीजेपी इतनेजार में थी की सब के घोषणा पत्र के बाद ही अपना लाएंगी। ताकि विपक्ष से मुद्दे छीन सकें।


Related