पेट्रोल-डीज़ल की कीमत कम करने पर प्रियंका गांधी का केंद्र पर निशाना, कहा-यह दिल से नहीं डर से निकला फैसला!

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के बाद अब विपक्ष ने मोदी सरकार पर तंज कसने शुरू कर दिए हैं। दाम कम होने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीटर पर सरकार के इस फैसले को डर से किया गया फैसला बताया है।

प्रियंका ने कहा..

प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा, ये दिल से नहीं डर से निकला फैसला है। वसूली सरकार की लूट को आने वाले चुनाव में जवाब देना है। प्रियंका हमेशा पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों, मंगाई, किसानों और यूपी में हो रहे अपराध को लेकर केंद्र और राज्य की यूपी सरकार को घेरती रहती हैं।

मंगाई को लेकर भी किया हमला..

बीते दिन भी प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था कि “त्यौहार का समय है। महंगाई से आमजन परेशान हैं। भाजपा सरकार की लूट वाली सोच ने त्यौहार से पहले महंगाई कम करने की बजाय गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल, तेल, सब्जी के दाम आसमान पर पहुंचा दिए। चुनाव के समय भाजपा 1-2रू घटाकर जनता के बीच जाएगी, तब उसे करारा जवाब मिलेगा।

पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क इतना घटा..

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की एक्साइज ड्यूटी कम करने के बाद यूपी समेत कई राज्यों ने टैक्स कम किए हैं। बुधवार केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये की कटौती की है।


Related