डोर-टू-डोर कैंपेन करने नोएडा पहुंची प्रियंका गांधी, कहा- सत्ता में आए तो बड़ी संख्या में देंगे नौकरी

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को चुनाव प्रचार के लिए नोएडा पहुंची। प्रियंका ने अपने घर-घर चुनाव प्रचार अभियान के दौरान नोएडा के कालीबाड़ी मंदिर में पूजा की। उन्होंने कई समूहों से भी बातचीत की।

प्रियंका ने किया डोर-टू-डोर कैंपेन..

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस कैंडिडेट पंखुड़ी पाठक के लिए प्रचार करने नोएडा पहुंचीं थी। प्रियंका गांधी ने नोएडा पहुंचकर सबसे पहले यहां के कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इसके बाद डोर-टू-डोर कैंपेन किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल सिर्फ घोषणा करते हैं कि जब वे सत्ता में आएंगे तो वे बड़ी संख्या में नौकरियां देंगे लेकिन यह कभी नहीं बताएंगे कि वे इसे कैसे करेंगे।

‘उन्होंने कहा, ‘तीन दशक के बाद हम उत्तर प्रदेश में 403 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। जातिवाद और सांप्रदायिकतावाद फैलाने से सिर्फ राजनीतिक दलों का फायदा होता है। जनता का फायदा नहीं।’


Related