प्रियंका का वार-‘दलित उत्पीड़न को नज़रअंदाज़ करना बंद करे योगी सरकार!’

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


उत्तर प्रदेश में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन किसी न किसी जिले में हत्या, लूटपाट और रेप जैसे वारदात सामने आ रहे हैं। यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस महासचिव व यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी योगी सरकार पर हमलावर हैं। प्रियंका गांधी ने एक बार फिर यूपी में दलित उत्पीड़न व दलितों की हो रही हत्याओं को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इन घटनाओं को नजरअंदाज करना बंदकर, अब एक्शन ले और जवाब दे।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि “उप्र में दलित उत्पीड़न, दलितों की हत्या की बड़ी वारदातें हो रही हैं। महोबा, आगरा, गोरखपुर, रायबरेली, हरदोई।

क्या भाजपा सरकार ये बताने का कष्ट करेगी कि दलित उत्पीड़न की घटनाएँ प्रदेश में क्यों नहीं रुक रहीं?

प्रदेश सरकार इन घटनाओं को नजरअंदाज करना बंदकर, अब एक्शन ले और जवाब दे”।

यूपी में बढ़ते अपराध पर प्रियंका गांधी लगातार योगी सरकार पर हमला कर रही हैं। इसके पहले भी उन्होंने ट्विट कर कहा था कि “यूपी के सीएम सरकार की स्पीड बताते हैं और अपराध का मीटर उससे दोगुनी स्पीड से भागने लगता है। प्रत्यक्षम् किम् प्रमाणम् ये यूपी में केवल दो दिनों का अपराध का मीटर है। यूपी सरकार बार-बार अपराध की घटनाओं पर पर्दा डालती है मगर अपराध चिंघाड़ते हुए प्रदेश की सड़कों पर तांडव कर रहा है।

प्रियंका गांधी यूपी की राज्यपाल से भी महिला सुरक्षा के मुद्दे पर संज्ञान लेने की मांग कर चुकी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि “महामहिम राज्यपाल महोदया, यूपी में महिला सुरक्षा के हालात बहुत खराब हो चुके हैं। लखीमपुर की एक लड़की ऑनलाइन फॉर्म भरने जा रही थी। उसकी बलात्कार कर नृशंस तरीके से हत्या हो गई। यूपी में ऐसा अब रोज हो रहा है। आशा है आप इसकी गंभीरता समझेंगी और संज्ञान में लेंगी।

 


 


Related