प्रकाश सिंह बादल ने केंद्र पर किसानों से दग़ाबाज़ी का आरोप लगाते हुए पद्मविभूषण लौटाया

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने नये कृषि कानूनों को काला कानून बताते हुए आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में पद्मविभूषण सम्मान लौटा दिया है। उन्होंने इस सिलिसले में राष्ट्रपति को चिट्ठी भेज दी है।

चिट्ठी में प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि उन्होंने पूरा जीवन किसानों की भलाई के लिए संघर्ष किया है। ऐसे में वे भीषण ठंड में आंदोलन कर रहे किसानों की माँगों से मुँह नहीं मोड़ सकते, इसलिए सरकार से मिले इस सम्मान को वापस कर रहे हैं। सरकार ने यह काला क़ानून लाकर किसानों के साथ विश्वासघात किया है।

प्रकाश सिहं बादल का यह क़दम बताता है कि शिरोमणि अकाली दल किस कदर दबाव में है। कृषि क़ानूनों के मुद्दे पर एनडीए से अलग होने और केंद्रीय मंत्री का पद छोड़ने के बावजूद कांग्रेस आंदोलन में ज़्यादा आगे दिख रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह लगातार किसानों के समर्थन में सक्रिय हैं। आज उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाक़ात करके कृषि क़ानूनों को वापस लेने की माँग की।

पढ़िये प्रकाश सिंह बादल की राष्ट्रपति को भेजी गयी चिट्ठी—