CAAJ कन्वेंशन: पीएम मोदी ने देश को गालियों का गणतंत्र बना दिया- रवीश कुमार

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लिए कुछ नहीं किया, ऐसा नहीं है। उन्होंने भारतीय गणतंत्र को गालियों के गणतंत्र में बदला है- यह बयान मशहूर टीवी पत्रकार रवीश कुमार का है। रवीश आज दिल्ली के कान्स्टीट्यूश क्लब में CAAJ (कमेटी अगेन्स्ट असॉल्ट ऑन जर्नलिस्ट्स) के दो दिवसीय राष्ट्रीय कन्वेशन के पहले दिन दूसरे सत्र को संबोधित कर रहे थे। सत्र में भारी भीड़ जुटी।

 

 

Trolls, Threats, And Intimidation (ट्रोल, डर और धमकी) विषय पर आयोजित इस सत्र को मशहूर पत्रकार नेहा दीक्षित और निखिल वागले ने संबोधित किया। सभी एक बात पर सहमत थे कि केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद से सत्ता से सवाल करने वाले पत्रकारों की ज़िंदगी दूभर बना दी गई है। सोशल मीडिया इस लिहाज से गंभीर चुनौती बन गया है। यह सवाल उठाने वाले लोगों को अलग-थलग करके उन्हें देश का दुश्मन करार देने का सत्ता पोषित अभियान है। नरेंद्र मोदी, गुजरात के मुख्यमंत्री रहते भी यही करते थे। इसके खिलाफ पत्रकारों को सेचत लड़ाई लड़नी होगी।

नीचे, इस सत्र के सभी वक्ताओं का वीडियो है जिसे फेसबुक पर लाइव दिखाया गया था। अगर आपने इसे न देखा हो तो ज़रूर देखिए। रवीश के अलावा नेहा दीक्षित और मुंबई वासी प्रसिद्ध पत्रकार निखिल वागले ने भी हालात पर गंभीर टिप्पणियाँ की हैं। देखिए वीडियो–

 

 



 

 


Related