मोदी जी का विकास वाहन रिवर्स गियर में और ब्रेक भी फ़ेल: राहुल गांधी

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा हैं। राहुल ने ट्वीट के ज़रिए कहा कि एलपीजी की बढ़ती कीमतों से लाखों परिवार चूल्हा फूंकने पर मजबूर हो गए हैं। उन्होंने पीएम की विकास की गाड़ी के ब्रेक को फ़ेल बताया है।

विकास के जुमलों से कोसों दूर, चूल्हा फूंकने पर मजबूर..

राहुल गांधी ने सिलेंडर के दाम बढ़ने के कारण 42% लोगों द्वारा एलपीजी छोड़ लकड़ी पर खाना बनाने के सर्वे की एक खबर का हवाला देते हुए पीएम पर हमला किया। उन्होंने लिखा, ”विकास के जुमलों से कोसों दूर, लाखों परिवार चूल्हा फूंकने पर मजबूर हैं। मोदी जी का विकास वाहन रिवर्स गियर में है और ब्रेक भी फ़ेल हैं।”

पहले भी किया था हमला..

राहुल गांधी हमेशा ही इन मुद्दों पर केंद्र की मोदी सरकार हो घेरते रहते हैं। उन्होंने पहले भी पेट्रोलियम उत्पादों पर एक्साइज टैक्स से सरकार की बढ़ती कमाई की एक खबर को पोस्ट कर सरकार पर कटाक्ष किया था। बता दें कि इसी महीने की तीन तारीख को राहुल ने किसान से अधिक व्यवसायी द्वारा आत्महत्या करने की एक खबर को पोस्ट करते हुए इसके लिए भारत सरकार की खराब नीतियों को दोषी ठहराया था।


Related