UP चुनाव को लेकर महबूबा मुफ्ती का BJP पर हमला, कहा – भाजपा से छुटकारा 1947 से बड़ी आज़ादी

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


यूपी चुनाव से पहले पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा से छुटकारा 1947 की तुलना में बड़ी आजादी होगी।

ये लोग देश बांट रहे हैं..

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस पार्टी से छुटकारा पाना 1947 से भी बड़ी आजादी होगी, क्योंकि ये लोग देश को बांटना चाहते हैं। अगर उन्होंने विकास का वादा किया है तो उत्तर प्रदेश में विकास दिखाएं।  उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं इसलिए भाजपा औरंगजेब और बाबर को याद कर रही है।

भाजपा सत्ता के लिए हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत पैदा करती है: महबूबा मुफ्ती

सोमवार को आदिवासी युवा सम्मेलन में बोलते हुए महबूबा ने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत पैदा करती है। देश को भाजपा से आजादी चाहिए। यह लोग देश के टुकड़े करना चाहते हैं। मुस्लिम को मुस्लिम से लड़ाने की साजिश भाजपा करती रहती है। गुज्जर बक्करवाल, पहाड़ी को लड़ाना चाहते हैं। भाजपा के खिलाफ सभी को एकजुट होने की जरूरत है। केवल धर्म के नाम पर नफरत पैदा कर वोट हासिल करना चाहते हैं।

उन्होंने जनजातीय युवाओ से अपील की कि वह कलम और वोट की ताकत से भाजपा का मुकाबला करें। पत्थर और बंदूक कभी न उठाएं।