‘MSP लूट कैलकुलेटर’: 24 मार्च को कर्नाटक के किसानों से 54 लाख रु से ज्यादा की लूट!

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


प्रधानमंत्री मोदी एमएसपी को लेकर जो दावे करते हैं जय किसान आंदोलन का ‘एमएसपी लूट कैलकुलेटर’ उन दावों का सच देश के सामने ला रहा है। आज ‘MSP लूट कैलकुलेटर’ ने कर्नाटक में 24 मार्च 2021 को बिकी 5 प्रमुख फसलों में हो रही लूट का सच सामने लाया। इसमें चना, मक्का, ज्वार, रागी और कुसुम (safflower) शामिल हैं।

‘MSP लूट कैलकुलेटर’ के अनुसार सिर्फ 24 मार्च के दिन कर्नाटका के किसानों के साथ 54 लाख रुपये से ज्यादा की लूट हुई है। सबसे ज्यादा लूट मक्का की फसल में हुई। कर्नाटक के मक्का किसानों को एक दिन में 21 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा है। इस दिन चने के किसानों के साथ 10 लाख रुपये और ज्वार के किसानों से 11 लाख रुपये की लूट हुई है।

24 मार्च के दिन कर्नाटक की मंडियों में मक्का 5640 रुपये क्विंटल बिका, जिसमें एक भी प्रतिशत मक्का एमएसपी पर नहीं बिका। सरकार ने मक्के का एमएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य 1850 रुपये निर्धारित किया था लेकिन कर्नाटक की सभी मंडियों में 24 मार्च को किसान को औसतन 1475 रुपये ही मिल पाए। कुल मक्के की फसल में किसान को 21 लाख से ज्यादा का घाटा हुआ।

कर्नाटक में मक्का, रागी और कुसुम की पूरी की पूरी फसल एमएसपी के नीचे बिकी। साथ ही ज्वार और चने के किसान के साथ भी एक दिन में 11 लाख और 10 लाख की लूट हुई।

जय किसान आंदोलन ने कहा है कि MSP के नाम पर प्रधानमंत्री जी किसानों के साथ जो भद्दा मज़ाक कर रहे हैं, ‘MSP लूट कैलकुलेटर’ उसका सच देश के सामने ला रहा है।