MSP कैलकुलेटर: कर्नाटक के किसानों से मार्च में 27.99 करोड़ की लूट!

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


जय किसान आंदोलन  ने आज  MSP लूट केलकुलेटर  में कर्नाटक का हिसाब लगाया। संगठन के मुताबिक कर्नाटक के किसानों के साथ मार्च महीने में  में 27.99 करोड़ की लूट हुई। सबसे ज्यादा नुकसान मक्का के किसानों को, 8.12 करोड़ का नुकसान पिछले 31 दिनों में हुआ।

संगठन के मुताबिक 1 मार्च से 31 मार्च के बीच कर्नाटक के किसानों को विभिन्न फसलों को एमएसपी से नीचे बेचने की वजह से 27.99 करोड रुपए का घाटा हुआ।

एमएसपी की तुलना में सबसे कम दाम मिलने के मामले में कुसुम उत्पादक किसानों की स्थिति सबसे बुरी थी क्योंकि उसे ₹5327 की तुलना में औसतन केवल ₹4175 ही मिल पाए यानी कुसुम उत्पादक किसान को ₹1152 प्रति क्विंटल की लूट सहनी पड़ी। वहीं कुल लूट के मामले में मक्का उत्पादक किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इन 31 दिनों में कर्नाटक के मक्का उत्पादक किसान की कुल ₹8.11 करोड़ की लूट हुई जबकि चना और रागी उत्पादक किसानों की ₹6.95 करोड़ और ₹4.97 करोड़ की लूट हुई। (पूरी सूचना संलग्न तालिका में है)।

जय किसान आंदोलन के संस्थापक योगेंद्र यादव ने कहा कि कर्नाटक के किसान वर्षों से एमएसपी के लिए आंदोलन कर रहें हैं पर सरकार उन्हें एमएसपी दिलाने के बजाए मंडी व्यवस्था ही खत्म करने पर तुली हुई है।

जय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक अवीक साहा ने कहा कि #MSPLootCalculator नियमितता से सरकारी आँकड़ों का इस्तेमाल करते हुए प्रधानमंत्री के हवाई दावे का भंडाफोड़ कर रहा है।

#MSPLootCalculator
स्रोत: AGMARKNET

मीडिया सेल | जय किसान आंदोलन
99991 50812