भारत ने बनाया मौत का अनचाहा रिकॉर्ड: पांच लाख से ज्यादा मौतों वाला तीसरा देश बना भारत

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


देश में कोरोना संक्रमण दर घटकर 9.27% ज़रूर पहुंच गई है लेकिन साथ ही मौतों में इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1072 मौतें हुईं। इन मौतों के बाद देश में अब कोरोना के कारण जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 5,00,055 पहुंच गया। मौत के इन आंकड़ों के साथ ही भारत दुनिया का तीसरा देश बन गया, जहां कोरोना से पांच लाख से ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं।

पिछले एक हफ्ते से अचानक मरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिसके बाद भारत दुनिया का तीसरा देश बन गया है जहां आधिकारिक तौर पर कोरोना से पांच लाख से ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं।

भारत ने बनाया मौत का अनचाहा रिकॉर्ड…

  • पहले नंबर पर अमेरिका है जहां 9.1 लाख मौतें हुई हैं।
  • दूसरे नंबर पर ब्राजील में 6.3 लाख से ज़्यादा मौतें हुईं।
  •  तीसरा नंबर भारत का है, जहां पांच लाख से ज़्यादा मौतें कोरोना से हो चुकी हैं।
  • चौथे नंबर पर रूस है, जहां करीब 3.3 लाख मौतें दर्ज की गई हैं।

देश में आज 1.49 लाख नए मरीज…

कोरोना के नए मामलों की बात करें तो देश में आज कोरोना के 1,49,394 लाख नए मामले सामने आए हैं। यह संख्या कल के मुकाबले 13% कम है। पिछले 24 घंटों में 2,46,674 लोग ठीक भी हुए। शुक्रवार को सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कोरोना के 14.35(14,35,569) लाख सक्रिय मामले बचे हैं। वहीं अब तक 168.47 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।


Related