यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो 10 लाख रुपये तक का इलाज होगा मुफ़्त: प्रियंका गांधी

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने सोमवार को पार्टी की ओर से एक और महत्वपूर्ण घोषणा की। प्रियंका ने कहा कि अगर उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में सरकार बनाती है तो लोगों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त सरकारी इलाज दिया जाएगा।

यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली सभी ने देखी: प्रियांका

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘कोरोना काल में और अब प्रदेश में फैले बुखार में सरकार की उपेक्षा के कारण यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली सभी ने देखी है। सस्ते और अच्छे इलाज के लिए मेनिफेस्टो कमेटी की सहमति से यूपी कांग्रेस ने तय किया है कि अगर सरकार बनी तो ‘कोई भी हो बीमारी मुफ्त होगा 10 लाख तक इलाज सरकारी।’

पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने किए यह बड़े ऐलान…

इससे पहले बाराबंकी के हरख में बुंदेलखंड की प्रतिज्ञा यात्रा रवाना करने पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यह बड़े ऐलान किए थे।

  • यूपी में सरकार बनती है तो सभी किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
  • छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गेहूं के लिए धान का समर्थन मूल्य 2500 क्विंटल होगा।
  • 400 क्विंटल गन्ना खरीदा जाएगा।
  • बिजली बिल सभी का आधा होगा।
  • कोरोना काल के बिजली बिल पूरी तरह माफ किए जाएंगे।
  • कोरोना काल में आने वाली समस्याओं को देखते हुए गरीब लोगों को 25000 रुपये दिए जाएंगे।
  • 20 लाख लोगों को सरकारी रोज़गार दिया जाएगा।
  • इंटर पास छात्राओं को स्मार्टफोन और ग्रेजुएट पास छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।
  • अनुबंध और आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मियों को नियमित किया जाएगा।

प्रियंका गांधी ने पार्टी से विधानसभा में 40% टिकट महिलाओं को दिए जाने का भी ऐलान किया था। प्रियंका गांधी ने बताया था कि इन प्रतिज्ञाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए आज राज्य में 10 दिवसीय तीन प्रतिज्ञा यात्राएं शुरू की जा रही हैं।


Related