‘आमार कोलकाता’ को कैसे पहचानेंगे लोग? देखिए अम्फन साइक्लोन की तबाही की रुलाती तस्वीरें



प. बंगाल में अम्फन साइक्लोन ने भारी तबाही मचाई है। पहले से ही कोरोना के संकट और लॉकडाउन की आर्थिक तबाही से जूझते लोगों के लिए इससे बुरा कुछ हो ही नहीं सकता था। इस साइक्लोन की तबाही के बाद, उनके पास से वो भी चला गया है, जो था। कितने ही लोग, जो गरीबी और भूख से जूझ रहे थे – अब उनकी छत भी छिन गई है। तमाम लोग, जो अभी तक ख़ुद को सुरक्षित समझ रहे थे, अचानक से सड़क पर आ गए हैं। कोलकाता, जिसे देश की सांस्कृतिक राजधानी माना जाता रहा है। कला, संगीत और साहित्य का शहर..वो अब अपने ही शहरियों की पहचान में नहीं आ रहा है। Media Vigil से कोलकाता के साथियों ने भावुक कर देने वाली, जो तस्वीरें साझा की हैं – हम उनको आप तक पहुंचा रहे हैं… 

टालीगंज 

कुमारटोली – मूर्तिकारों और मिट्टी के बर्तन बनाने वालों का इलाका

कॉलेज स्ट्रीट

बड़ा बाज़ार/राम मंदिर

कोलकाता एयरपोर्ट

कोलकाता के कुछ और इलाकों की तस्वीरें…

ये तस्वीरें हम आप तक इसलिए पहुंचा रहे हैं कि आप कम से कम उस विपदा का अहसास करें, जो बंगाल और ओडिशा के हमारे साथी नागरिक झेल रहे हैं। आंसुओं से भरी आंखों के साथ खींची गई, इन तस्वीरों को देखिए और जैसे हो सकता है – हमारे ही देश के हिस्सों के इन नागरिकों के साथ खड़े होइए और कुछ नहीं हो सकता है, तो सत्ता से मुश्किल सवाल पूछना शुरु कीजिए…कम से कम ये सवाल कि इन राज्यों को ज़रूरी राहत और आर्थिक मदद मिलेगी या नहीं…

(ये तस्वीरें फेसबुक पर AAMPHAN CYCLONE नाम के ग्रुप में हमारे कुछ साथियों ने साझा की हैं)


हमारी ख़बरें Telegram पर पाने के लिए हमारी ब्रॉडकास्ट सूची में, नीचे दिए गए लिंक के ज़रिए आप शामिल हो सकते हैं। ये एक आसान तरीका है, जिससे आप लगातार अपने मोबाइल पर हमारी ख़बरें पा सकते हैं।  

इस लिंक पर क्लिक करें

Related