पंजाब निकाय चुनाव: किसान आंदोलन की आंधी में उड़ी बीेजेपी, कांग्रेस की प्रचंड जीत!

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


मोदी सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन का असर पंजाब निकाय चुनाव के परिणामों पर साफ दिख रहा है। पंजाब की 109 नगर निकाय और सात नगर निगम सीटों के लिए हुए चुनाव के बाद हो रही मतगणना से साफ दिख रहा है कि चुनाव में बीजेपी का सफाया हो गया है। कांग्रेस को पूरे राज्य में बंपर फायदा होता नजर आ रहा है। कांग्रेस ने पंजाब के सात नगर निगमों पर कब्जा कर बीजेपी का सूपड़ा साफ कर दिया है।

कांग्रेस ने मोगा, होशियारपुर, कपूरथला, अबोहर, पठानकोट, बटाला और बठिंडा नगर निगम पर जीत हासिल की है। मोहाली नगर निगम के नतीजे गुरुवार को घोषित किए जाएंगे। कांग्रेस ने बठिंडा नगर निगम पर 53 साल बाद कब्जा किया है। बठिंडा में बीजेपी को कोई सीट नहीं मिली है। शिरोमणी अकाली दल की नेता व मोदी सरकार में मंत्री रहीं हरसिमरत बादल बठिंडा लोकसभा सीट से ही सांसद हैं। मोदी सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के बाद हरसिमरत बादल ने मोदी सरकार से इस्तीफा दे दिया था।

बीजेपी सांसद सन्नी देओल के संसदीय क्षेत्र गुरूदासपुर की सभी 29 सीटों पर बीजेपी का सुपड़ा साफ हो गया है। बता दें कि कृषि कानून को लेकर किसानों ने सन्नी देओल का काफी विरोध किया था। वहीं किसानों की गणतंत्र दिवस परेड में हुई हिंसा के आरोपी दीप सिद्दू के साथ उनकी तस्वीरें भी खूब वायरल हुईं थी।

नगर निगमों के नजीते-

मोगा नगर निगम: कांग्रेस 20, अकाली दल 15, बीजेपी 1, AAP 4, निर्दलीय 10

होशियारपुर नगर निगम: कांग्रेस- 41, बीजेपी- 4, आप- 2, अकाली दल- 0, निर्दलीय- 3

कपूरथला नगर निगम: कांग्रेस 43, अकाली दल 3, निर्दलीय 2

अबोहर नगर निगम: कांग्रेस 49, अकाली दल 1, बीजेपी- 0, आप- 0

पठानकोट नगर निगम: कांग्रेस 37, अकाली दल 1, बीजेपी 11, निर्दलीय 1

बाटला नगर निगम: कांग्रेस 35, अकाली दल 6, बीजेपी 4, AAP 3, निर्दलीय 1

बता दें, पंजाब के 109 नगर निकाय-नगर पंचायत और सात नगर निगम के लिए हुए मतदान की मतगणना अभी जारी है।

पंजाब में कांग्रेस की बंपर जीत के बाद सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है…


Related