बीजेपी सरकारों के खिलाफ कांग्रेस का जनअभियान तेज़, 18 को अमेठी में राहुल-प्रियंका की प्रतिज्ञा पदयात्रा

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


बीजेपी के मंत्री की बर्खास्तगी की मांग हो, किसानों का समर्थन हो, पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम यह देश में लगातार बढ़ रही महंगाई कोंग्रेस मोदी सरकार पर पूरी तरह हमलावर है। अब कांग्रेस पार्टी महंगाई के ख़िलाफ़ अमेठी में प्रतिज्ञा पदयात्रा निकालने की तैयारी में जुटी हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपी प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के नेतृत्व में 18 दिसंबर को यह पदयात्रा निकाली जायेगी। कांग्रेस चुनाव से पहले जमीनी स्तर पर पार्टी को मज़बूत बनाने में पूरी तरह एक्टिव नज़र आ रही है। प्रतिज्ञा पदयात्रा के बाद कांग्रेस द्वारा 19 दिसंबर को शक्ति संवाद, किसान रैली, लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान के तहत मेरठ में मैराथन दौड़ के अलावा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

‘भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ’

बता दें कि कांग्रेस की प्रतिज्ञा पदयात्रा सुबह 10 बजे जगदीशपुर से शुरू होकर हरीमऊ तक जाएगी। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता ‘भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ’ के नारे के साथ इस यात्रा को सफल बनाने का प्रयास करेंगे। वहीं 19 दिसंबर को प्रियंका गांधी रायबरेली में ‘शक्ति संवाद’ करेंगी। सुबह 11 बजे से संवाद ज़िला अस्पताल के निकट रिफ़ार्म क्लब मैदान में शुरू होगा। प्रियंका कांग्रेस के महिला घोषणापत्र पर 5 हज़ार महिलाओं से ‘शक्ति संवाद’ के तहत बातचीत करेंगी। इसी दिन ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान के तहत मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम से 5 कि.मी मैराथन मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया है। बता दें कि इस मैराथन में ओलंपिक पदक विजेता बाक्सर विजेंद्र सिंह, फेमिना मिस इंडिया (2021) मान्या सिंह और अभिनेत्री अर्चना गौतम भी भाग लेंगी।

प्रतापगढ़ में किसान रैली…

19 दिसंबर को इन दोनों कार्यक्रमों के साथ ही प्रतापगढ़ में किसान रैली होगी, जिसे गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल संबोधित करेंगे। वहीं, कल क्रांतिकारी अशफ़ाकउल्लाह खाँ के शहादत दिवस पर शाहजहांपुर में कांग्रेस का विशेष कार्यक्रम भी होगा। जानकारी के अनुसार, इस आयोजन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम और प्रसिद्ध लेखक सुधीर विद्यार्थी शामिल होंगे।


Related