भारत बचाओ रैली: UP से 40 हजार से अधिक कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं रामलीला मैदान

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओर से आर्थिक मंदी, किसान विरोधी नीतियों, महिला हिंसा, बेरोजगारी और संविधान पर हमले के खिलाफ कल 14 दिसम्बर को देश के कोने कोने से लाखों कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं। इस रैली में उत्तर प्रदेश से 40 हज़ार से अधिक कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं।

इस रैली में उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक भागीदारी होने जा रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा हर विधानसभा से लगभग औसतन 200 लोगों को रैली में ले जाने की रणनीति बनी थी। उत्तर प्रदेश के कोने कोने से ट्रेनों, बसों और गाड़ियों के काफिले से कार्यकर्ताओं का हुजूम दिल्ली में दाखिल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा इस रैली को सफल बनाने के लिए लगभग एक महीने से जनअभियान चलाया जा रहा था। जिसके तहत कांग्रेस के नेता लगातार जनसंपर्क कर रहे थे। आर्थिक मंदी, किसानों की समस्या, बेरोजगारी और संविधान पर बढ़ते हमले के खिलाफ विधानसभा स्तर पर नुक्कड़ सभाओं के जरिये आम लोगों तक भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेस के नेता और पदाधिकारी जुटे थे।

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी श्रीमती प्रियांका गांधी इस रैली की तैयारियों और बैठकों में लगातार सक्रिय थीं।
उत्तर प्रदेश में इस रैली को लेकर हर पदाधिकारी की जिम्मेदारी तय थी।

रैली को सफल बनाने के लिए मंडल प्रभारी बनाये गए थे। पार्टी के पुराने नेता अपने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंच रहे हैं।

यूपी की है ललकार बदलेंगे सरकार नारे लिखी टोपी पहने दिखेंगे। रैली को लेकर उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है। दिल्ली में उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिये आठ चेक पॉइंट बनाये गए हैं।


Related