कांग्रेस ने जारी की 50 महिलाओं समेत 125 उम्मीदवारों की लिस्ट, उन्नाव रेप पीड़िता की मां को टिकट

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है। पार्टी ने चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 125 उम्मीदवार हैं, जिसमें 50 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। बता दें की 125 उम्मीदवारों में से, 40% महिलाएं हैं और 40% युवा हैं। इसी के साथ प्रियंका ने कहा – “इस ऐतिहासिक पहल के साथ, हम राज्य में एक नई तरह की राजनीति लाने की उम्मीद करते हैं।”

उन्नाव रेप पीड़िता की मां भी शामिल..

125 उम्मीदवारों की इस लिस्ट में 50 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। जिनमें उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं। हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें। जिस सत्ता के ​जरिये उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता वे हासिल करें।

कुछ अहम नामों की बात करें तो सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद तो टिकट मिला है। वहीं NRC-CAA के खिलाफ आंदोलन करने वालीं सदफ जाफर को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा आशा वर्कर पूनम पांडे को टिकट मिला है।

सरकार ने फोटो पोस्टर में छपवाकर प्रताड़ित किया..

प्रियंका ने कहा कि कोरोना में बहुत काम करने के बावजूद आशा बहनों को पीटा गया था। सदफ के बारे में कहा कि सीएए-एनआरसी के समय संघर्ष करने की वजह से सरकार ने उनका फोटो पोस्टर में छपवाकर उन्हें प्रताड़ित किया था।

संघर्षशील और हिम्मती महिलाओं को कांग्रेस का समर्थन: प्रियंका गांधी

बुधवार को ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस कर पहली लिस्ट जारी करने के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि जो महिलाएं पहली बार चुनाव लड़ रही हैं, वे संघर्षशील और हिम्मती महिलाएं हैं। कांग्रेस पार्टी उन्हें पूरा समर्थन करेगी।

जारी लिस्ट..


Related