दिल्‍ली की पूर्व मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित का निधन

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


दिल्‍ली की पूर्व मुख्‍यमंत्री और दिल्‍ली कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष शीला दीक्षित का आज 81 बरस की उम्र में निधन हो गया। वे बीमार चल रही थीं। एएनआइ ने यह जानकारी दी है।

शीला दीक्षित पंद्रह साल तक दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रहीं। हाल में बीते लोकसभा चुनाव में उन्‍हें दिल्‍ली की उत्‍तर पूर्वी सीट से कांग्रेस ने मैदान में उतारा था लेकिन भाजपा के मनोज तिवारी से वे चुनाव हार गई थीं।


Related