भारत बंद : शिवराज के सूबे और कैलाश विजयवर्गीय की सीट पर नरेंद्र मोदी का मुंह काला

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


मीडियाविजिल प्रतिनिधि I इंदौर

महू। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधानसभा क्षेत्र महू में आज कांग्रेस का भारत बंद काफी तीखा रहा। यहां एक पेट्रोल पंप पर लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर कांग्रेसियों ने कालिख पोत दी।

इस दौरान वहां पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे लेकिन शुरुआत में वे केवल वीडियोग्राफी करने में व्यस्त रहे।

भाजपा महासचिव के चुनावी क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी के पोस्टर पर कालिख पोता जाना काफी चर्चाओं में रहा जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस अचानक हरकत में आई और तीन कांग्रेसियों पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया। पुलिस को इसके लिए उच्चाधिकरियों से काफी कुछ सुनना पड़ा जिसके बाद स्थानीय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र सिंह ने पुलिकर्मियों तक को ऐसा होने पर आरोपित बनाने बात कही दी हालांकि आधिकारिक रूप से उन्होंने इसे नहीं माना।

देखिए सीधे महू से आई तस्‍वीरें:


Related