BHU: बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर छात्रों ने निकाला विरोध मार्च

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
कैंपस Published On :


बीएचयू के छात्र-छात्राओं द्वारा होस्टल, शिक्षक, शौचालय, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन,जीएससीएएसएच (GSCASH)समेत अन्य बुनियादी मांगो को लेकर आर्ट्स फैकल्टी से छात्र संघ भवन तक मार्च निकाला गया और छात्र संघ भवन पर सभा भी की गई। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने बीएचयू के खिलाफ नारेबाजी की और सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की चेतावनी दी। अन्यथा कैंपस में एक बड़ा आंदोलन किया जा जाएगा।

सभी साथियों ने एक स्वर में कैंपस में छात्र संघ, कर्मचारी संघ, शिक्षक संघ की जोरदार मांग की साथ ही कैंपस में सुब्रमण्यम स्वामी,गिरिराज सिंह जैसे साम्प्रदायिक नेताओं को धर्म संसद जैसे कार्यक्रम करने के अनुमति देने के खिलाफ भटनागर प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की।
सभा का संचालन विश्वनाथ ने किया।

प्रमुख मांगे:-

1) सभी स्टूडेंट्स को होस्टल मुहैया कराया जाए और जबतक होस्टल नहीं मिल जाता तबतक उन्हें 2000/- रुपया डेलीगेसी भत्ता दिया जाए।
2) सभी होस्टल के मेसों और कैंटीनों को सब्सिडीयुक्त कर सस्ता किया जाए।
3)सेंट्रल लाइब्रेरी को 24 घंटे खोला जाए और साइबर लाइब्रेरी में सीटों की संख्या बढ़ाकर 1000 की जाए और सेंट्रल लाइब्रेरी में नई और जरूरी पुस्तकें मंगाई जाए।
4)लड़कियों के होस्टल में कर्फ्यू टाइमिंग को खत्म किया जाए और कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा के लिए GSCASH का गठन किया जाए।
5) विकलांग छात्र-छात्राओं के लिए UGC नियमानुसार EOC (EQUAL OPPERTUNITY CELL) का गठन किया जाय।
6) शिक्षकों के रिक्त पद को जल्द से जल्द भरा जाए।
7) विश्वविद्यालय के सभी डिपार्टमेंट और फैकल्टी में महिला शौचालय बनवाया जाए।
8) क्लास को नियमित किया जाए और UGC के गाईडलाइन के अनुसार छात्र-शिक्षक अनुपात सुनिश्चित किया जाए।
9) मुक्कमल छात्र संघ, कर्मचारी संघ, शिक्षक संघ बहाल किया जाए।
10) नवीन होस्टल में एक रूम में 2 से अधिक छात्राओं का आवंटन बन्द किया जाए।
11) महिला छात्रावासों में non academic staff को ही वार्डन सहित अन्य पदों पे नियुक्त किया जाए।
12)अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाए साथ ही समान काम के लिए समान वेतन लागू किया जाए।


Related