ADR रिपोर्ट: यूपी के 45 विधायक पर आरोप तय, नहीं लड़ सकेंगे चुनाव, बीजेपी में सब से ज़्यादा दागी, देखें लिस्ट..

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के करीब सभी पार्टियों को झटका लगा है। प्रदेश के मौजूदा 396 विधायकों में से 45 विधायकों के चुनाव लड़ने को लेकर संदेह है। क्योंकि शुक्रवार को जारी एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मौजूदा 45 विधायकों के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में आरोप तय किए गए हैं। इन 45 आरोपी विधायकों में आधे से भी ज़्यादा भाजपा के विधायक हैं। इन मामलों में कम से कम छह महीने की सजा सुनाई जाने पर ये विधायक चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।

सजा काटने और रिहा होने के बाद छह साल तक चुनाव नहीं लड़ सकते…

आपको बता दें कि एडीआर ने पहली बार यह रिपोर्ट जारी की है। यह रिपोर्ट इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि विधायक अपनी सजा काटने और रिहा होने के बाद छह साल तक चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। हालांकि, चुनाव लड़ने की योग्यता या अयोग्यता तय करने का अधिकार केंद्रीय चुनाव आयोग के पास है।

45 में आधे से ज्यादा BJP के विधायक शामिल..

ADR के मुख्य समन्वयक डॉ. संजय सिंह ने रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि इनमें भाजपा के 32, सपा के 5, बसपा व अपना दल के 3-3 और कांग्रेस व अन्य दलों के 1-1 विधायक शामिल हैं। इन 45 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले लंबित रहने की औसत संख्या 13 वर्ष है। संजय सिंह ने राजनीतिक दलों से इन विधायकों को टिकट न देने की अपील की हैं। साथ ही सिफारिश की है कि जघन्य अपराधों में आरोप साबित होने के बाद चुनाव लड़ने पर स्थायी प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

इन धाराओं में हुआ है आरोप तय..

बता दें कि सभी 45 विधायकों पर ये आरोप आरपी एक्ट (जनप्रतिनिधित्व अधिनियम/लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम) 1951 की धारा 8(1), (2) और (3) के तहत सूचीबद्ध अपराधों में तय किए गए हैं। इन अपराधों में भारतीय दंड संहिता, 1860 के तहत गंभीर/भयानक/जघन्य प्रकृति के अपराध अर्थात हत्या, बलात्कार, डकैती, अपहरण, लूट, महिलाओं पर अत्याचार, रिश्वत, अनुचित प्रभाव, धर्म, जाति, भाषा, जन्म स्थान के आधार पर विभिन्न ( IPC) समूहों के बीच दुश्मनी जैसे अपराध शामिल हैं। इसमें भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग, उत्पादन/निर्माण/खेती, कब्जा, बिक्री, खरीद, परिवहन, भंडारण, या किसी भी नशीली दवा के सेवन से संबंधित अपराध, जमाखोरी और मुनाफाखोरी से संबंधित अपराध, भोजन और दवाओं में मिलावट, दहेज आदि से संबंधित अपराध शामिल हैं। अपराध भी शामिल हैं। इसमें दोष सिद्ध होने के बाद कम से कम दो साल की कैद की सजा भी शामिल है।

 अयोग्य ठहराए जाने के पैमाने…

  • धारा 8 (1) में दोषी ठहराए जाने पर अयोग्य घोषित।
  • धारा 8(2) के तहत कम से कम 6 महीने की सजा के साथ दोषी ठहराए जाने पर आयोग्य घोषित।
  • धारा 8(3) के तहत 2 साल से कम की सजा के साथ दोषी ठहराए जाने पर अयोग्य घोषित।

भाजपा के 32 विधायकों के खिलाफ 63 आपराधिक मामले लंबित..

बताते चलें कि भाजपा के 32 विधायकों के खिलाफ दस साल या उससे अधिक समय से कुल 63 आपराधिक मामले लंबित हैं। इस सूची में….

  1. मड़िहान विधानसभा से भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह शीर्ष पर हैं।
  2. बसपा के मऊ से मुख्तार अंसारी दूसरे स्थान पर हैं।
  3. धामपुर से भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा तीसरे स्थान पर हैं।
  4. इस लिस्ट में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का भी नाम शामिल है।

इस पार्टी के इन विधायकों पर आरोप तय..

नाम          विधानसभा क्षेत्र         पार्टी

  1. रमा शंकर सिंह-मड़िहान- भाजपा
  2. अशोक कुमार राणा-धामपुर-भाजपा
  3. सूर्य प्रताप-पथरदेवा-भाजपा
  4. संजीव राजा-अलीगढ़-भाजपा
  5. उमेश मलिक-बुढ़ाना-भाजपा
  6. कारिंदा सिंह- गोवर्धन-भाजपा
  7. सुरेश्वर सिंह-महसी-भाजपा
  8. मनीष असीजा-फिरोजाबाद-भाजपा
  9. नंद किशोर-लोनी भाजपा
  10. देवेन्द्र सिंह-कासगंज-भाजपा
  11. वीरेन्द्र-एटा-भाजपा
  12. विक्रम सिंह-खतौली-भाजपा
  13. धर्मेन्द्र कु सिंह शाक्य-शेखुपुर-भाजपा
  14. राजेश मिश्र-बिथरी चैनपुर-भाजपा
  15. बाबू राम-पूरनपुर-भाजपा
  16. मनोहर लाल-मेहरौनी-भाजपा
  17. बृजभूषण -चरखारी-भाजपा
  18. अभय कुमार-रानीगंज-भाजपा
  19. राकेश कुमार-मेंहदावल-भाजपा
  20. संजय प्रताप जायसवाल-रुधौली-भाजपा
  21. राम चंद्र यादव-रुदौली-भाजपा
  22. गोरखनाथ-मिल्कीपुर-भाजपा
  23. इंद्र प्रताप-गोसाईगंज-भाजपा
  24. अजय प्रताप-कर्नलगंज-भाजपा
  25. श्रीराम-मोहम्मदाबाद गोहना-भाजपा
  26. आनंद-बलिया-भाजपा
  27. सुशील सिंह-सैयदरजा-भाजपा
  28. रवीन्द्र जायसवाल-वाराणसी उ-भाजपा
  29. भूपेश कुमार-राबर्ट्सगंज-भाजपा
  30. सुरेन्द्र मैथानी-गोविंदनगर-भाजपा
  31. सत्यवीर त्यागी-मेरठ-किठोर
  32. राजकरन-नरैनी-बांदा

 

बसपा…

  1. मुख्तार अंसारी- मऊ-बसपा
  2. असलम अली-धोलना-बसपा
  3. मो असलम-भिनगा-बसपा

 

समाजवादी पार्टी…

  1. मो रिजवान-कुंदरकी-सपा
  2. राकेश प्रताप सिंह-गौरीगंज-सपा
  3. शैलेन्द्र यादव ललई-शाहगंज-सपा
  4. प्रभुनाथ यादव-सकलडीहा-सपा

 

कांग्रेस…

  1. अजय कुमार लल्लू-तमकुहीगंज-कांग्रेस

 

अन्य दल…

  1. विजय कुमार-ज्ञानपुर-अन्य दल

 

अपना दल..

  1. राज कुमार पाल-प्रतापगढ़-अपना दल
  2. अमर सिंह-शोहरतगढ़-अपना दल
  3. हरिराम-दुद्धी- अपना दल


Related