बदायूं से भाजपा प्रत्‍याशी संघमित्रा मौर्य के बोल- डरो मत, फर्जी वोट डालो, चलता है!



भाजपा नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और लोकसभा सीट बदायूं से भारतीय जनता पाटर्अी की प्रत्‍याशी संघमित्रा मौर्य ने भरी चुनावी सभा में लोगों से फर्जी वोट डालने की अपील की।

उन्‍होंने कहा कि अकसर ऐसा होता है कि किस का नाम मतदाता सूची में होता है और वो वोट डालने नहीं आता। ऐसे में जनता से बिना डरे और संकोच किए फर्जी वोट डालने का आह्वान किया। उन्‍होंने कहा कि चोरी-छुपे यह काम किया जा सकता है।

इससे पहले भी पिछले महीने मौर्य ने एक विवादास्‍पद बयान दिया था और खुद को ‘सबसे बड़ी गुंडी’’ बताया था।

https://twitter.com/Mohityadav4708/status/1111167377893289984


Related