
तेज प्रताप ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा देश भर में राम मंदिर बनाने के नाम पर लोगों के वोट लेने का काम करती है और राम मंदिर बनाने के समय पीछे भाग जाती है।
तेज प्रताप शुक्रवार को नालंदा स्थित मघड़ा में आयोजित दंगल प्रतियोगिता का उद्धाटन करने पहुंचे थे। जहां बांसुरी बजाकर उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगली बार बिहार में आरजेडी की सरकार बनी तो सभी धर्मों के साथ मिलकर बिहार से एक-एक ईंट यूपी ले जाएंगे और वहां राम मंदिर बनाएंगे।
उन्होंने कहा, ‘बीजीपी और आरएसएस जो राम मंदिर के नाम पर राजनीति करते हैं, उसे खत्म कर देगें। जिसके बाद बाद वे लोग हाथों में चम्मच लेकर थाली बजाएंगे।’
मीडिया विजिल जनता के दम पर चलने वाली वेबसाइट है। आज़ाद पत्रकारिता दमदार हो सके, इसलिए दिल खोलकर मदद कीजिए। अपनी पसंद की राशि पर क्लिक करके मीडिया विजिल ट्रस्ट के अकाउंट में सीधे आर्थिक मदद भेजें।