भाजपा कार्यकर्त्ता ने तमिलनाडु के वेल्लोर में तोड़ी महानायक पेरियार की मूर्ति

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
अभी-अभी Published On :


भाजपा का मूर्ती तोड़ो अभियान जोर पकड़ता जा रहा है। त्रिपुरा के बेलोनिया में लेनिन की मूर्ती तोडने के बाद भाजपा का अगला निशाना बने हैं दक्षिण भारत के प्रसिद्ध समाज सुधारक रामास्वामी पेरियार।
मंगलवार की रात 9 बजे के लगभग दो आदमियों ने पेरियार की नाक और उनका चस्मा तोड दिया। एनडीटीवी के अनुसार पुलिस ने दो लोगों को गिरिफ्तार किया है जिसमें एक भाजपा का सद्स्य है और दूसरा सीपीआई का।
पहले भाजपा नेता एच राजा ने फेसबुक पोस्ट लिखकर पेरियार को निशाना बनाये जाने की बात कही थी। राजा ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि “लेनिन तो विदेशी है उसका भारत में क्या काम, भारत और साम्यवाद का क्या रिश्ता है”। बाद में एच राजा ने अपनी पोस्ट को हटा लिया था लेकिन उनके अनुयाइयों ने उनकी बात को रखते हुए रात होते-होते पेरियार को निशाना बना ही लिया।

एच राजा की टिप्पणी के बाद डीएमके नेता एम.के. स्टॅलिन ने कहा था कि पेरियार को छति पहुँचाने वालों के हाथ तोड़ दिए जाएंगे. इससे अंदाजा लगाया सकता है कि पेरियार और दक्षिण भारत का क्या संबंध है. भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी लेनिन को आतंकवादी और विदेशी बताया था।