दिनभर की खबरों का सार एक जगह

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
अभी-अभी Published On :


कविन्द्र गुप्ता बने जम्मू कश्मीर के उप-मुख्यमंत्री

जम्मू कश्मीर के उप मुख्मंत्री निर्मल सिंह ने कल रात अपने पद से इस्तीफ़ा दे दे दिया। कठुआ मामले के बाद  भाजपा पीडीपी गठबंधन में शामिल भाजपा के सभी मंत्रियों ने इस्तीफे की पेशकश की थी। इसी मामले को लेकर उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने इस्तीफ़ा दे दिया।सरकार में शामिल भाजपा की तरफ से कवीन्द्र गुप्ता नए मुल्ख्य्मंत्री के तौर पर भाजपा का प्रतिनिधित्व करेंगे। कविन्द्र गुप्ता अभी जम्मू कश्मीर विधानसभा के के अध्यक्ष हैं।

 

भारत और पाकिस्तान करेंगे संयुक्त सैन्य अभ्यास

भारत और पाकिस्तान की सेनाएं एक साथ करेंगी सैन्य अभ्यास। खबरों के मुताबिक संघाई सहयोग संगठन की रूपरेखा के अनुसार भारत पाकिस्तान और चीन समेत इस संगठन से जुड़े देश एक संयुक्त सैन्य अभ्यास का में भाग लेंगे। सेना का यह संयुक्त अभ्यास आतंकवाद की रोकथाम के लिए किया जा सके।

पुरातन काल के गूगल थे नारद मुनि: विजय रुपानी

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने कहा है कि गूगल को जैसे पूरी दुनिया के बारे में पता होता है वैसे ही संत नारद को पूरी दुनिया के बारे में जानकारी होती थी। रुपानी ने कहा, ”यह आज के दौर में प्रासंगिक है कि नारद एक ऐसे शख्स थे उनके पास पूरी दुनिया की जानकारी थी। वह उन सूचनाओं पर काम करते थे। मानवता की भलाई के लिए उन सूचनाओं को इकट्ठा करना उनका धर्म था और इसकी काफी जरूरत थी।”आरएसएस की शाखा विश्व संवाद केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ”गूगल भी नारद की तरह सूचना का एक स्रोत है क्योंकि उसे दुनिया में हो रही सभी घटनाओं की जानकारी है।

 

नीतीश कुमार ने राममनोहर लोहिया को भारत रत्न दिए जाने की मांग की

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दिवंगत समाजवादी नेता डॉ। राममनोहर लोहिया को भारत रत्न सम्मान देने की मांग की है।प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में नीतीश ने गोवा हवाईअड्डे का नाम भी डाॅ। राममनोहर लोहिया के नाम पर करने की मांग की। चिट्ठी में उन्होंने देश की राजनीति में लोहिया के योगदान का विस्तार से जिक्र किया है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि डॉ। लोहिया आजादी की लड़ाई के अथक योद्धा, विचारक, देशज समाजवादी और एक प्रखर राजनेता थे। पूरा देश उनके इस अमूल्य योगदान से परिचित है।

 

बिहार के जहानाबाद में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, घटना का वीडियो वायरल

बिहार के जहानाबाद में एक नाबालिग़ बच्ची से  छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पांच-छह लड़के एक लड़की को घेरकर उससे छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं और उसके साथ बदसलूकी कर रहे हैं। लड़की के लाख चिल्लाने के बाद भी लड़के उसके कपड़े उतारने की कोशिश कर रहे हैं, मगर कोई उसकी मदद नहीं कर रहा है। लड़की मनचलों से उसे छोड़ देने की गुहार लगा रही है। वह लाचार बेबस होकर अपनी इज्जत लूटने से बचाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, इस वीडियो में दिखने वाले दो अन्य फरार बताए जा रहे हैं।

 

दिल्ली के एम्स ने लालू को स्वस्थ बताकर रांची भेजा, लालू बोले पूरी तरह ठीक नहीं हुआ 

दिल्ली के एम्स अस्पताल प्रशासन ने लालू प्रसाद यादव को छुट्टी दे दी है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि लालू यादव पूरी तरह से फिट हैं और वो यात्रा कर सकते हैं। वहीं लालू प्रसाद यादव ने चिट्ठी लिखकर पूरी तरह से स्वस्थ न होने का हवाला दिया था। प्रशासन का कहना है कि लालू पूरी तरह स्वस्थ हैं और अब उन्हें रांची भेजा जा रहा है जहां वे नियमित रूप से जांच करा सकते हैं। लालू प्रसाद के ऐतराज जताने के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने उनकी छुट्टी कर दी जिसके कारण लालू यादव के समर्थक नाराज हो गए और उन्होंने अस्पताल के भीतर जमकर तोड़फोड़ की।

 

खेत में काम करने से मना किया तो दलित की मूंछ उखाड़ी उत्तर प्रदेश के बदायूं में दलित

उत्तर प्रदेश के के बदायूं में कथित रूप से ऊंची जाति के दबंगों की दबंगई का मामला सामने आया है। घटना बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के आजमपुर बिसैरिया गाँव की है जहां ऊंची जाति के दबंगों ने एक एक दलित व्यक्ति की पिटाई करते हुए उसकी मूंछ उखाड़ ली।

पीड़ित सीताराम वाल्मिकी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 23 अप्रैल की शाम गांव के ही रहने वाले विजय सिंह, पिंकू सिंह, विक्रम सिंह और शैलेंद्र सिंह  ने उससे अपनी खेत में लगे गेहूं काटने को कहा। जब उसने कहा कि वो अपनी खेत का गेहूं काट रहा है, काम खत्म हो जाने पर वो उनकी फसल को काट देगा। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए उसे पीटा।

 

कठुआ मामला छोटी घटना: कविन्द्र गुप्ता

जम्मू कश्मीर के नवनियुक्त उप मुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता ने पद संभालते ही कठुआ रेप पर संवेदनहीन बयान दिया है. उन्होंने कठुआ मामले को छोटी सी बात बताते हुए इसे ज्यादा तूल न दिए जाने की. कविंदर गुप्ता ने सोमवार को ही निर्मल सिंह की जगह राज्य के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. उन्होंने बाद में अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है और उसपर कोर्ट को फैसला करना है.

 

नौटंकी करते हैं राहुल गांधी, कांग्रेस ड्रामा कंपनी

दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लगातार पूजास्थलों पर जाने को लेकर उन पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह ‘नौटंकी’ करते हैं और कांग्रेस ‘ड्रामा कंपनी’ है. कौशल विकास राज्य मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को अभी (चुनावों में ही) पता चलता है कि हिंदू धर्म नाम का कोई धर्म भी है.