जिन्ना देश के बंटवारे के लिए जिम्मेदार, तस्वीर हटा देनी चाहिए: शाहनवाज हुसैन

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
अभी-अभी Published On :


अलीगढ़ मुस्लिम विश्विद्यालय में लगी मुहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर का विवाद शांत होता नजर नहीं  आ रहा है। कल रात हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी के बाद भाजपा इस मामले में कूद गई है। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने जिन्ना की तस्वीर पर बयान देते हुए कहा कि जिन्ना देश के बंटवारे के लिए जिम्मेदार थे। अगर बंटवारा न हुआ होता तो भारत आज महाशक्ति होता। देश के विभाजन के समय जब सबकुछ बांटा गया तो इस तस्वीर को भी पाकिस्तान को दे देना चाहिए था। तस्वीर स्वतंत्रता के पहले लगी थी लेकिन अब उसका क्या काम।