महाराष्ट्र में दो जगह आग की घटनाएं

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
अभी-अभी Published On :


महाराष्ट्र में बीती रात आग लगने की दो घटनाएं सामने आई हैं। यहां पुणे जिले के शिवाजीनगर इलाके में रात तीन बजे एक फैक्ट्री में आग लगने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक मुताबिक यहां मिठाई के डिब्बे बनाने का काम होता है। मरने वाले दोनों ही व्यक्ति उसी फेक्ट्री में कारपेंटर का काम करते थे।

 

वहीँ आग लगने की दूसरी घटना पालघर जिले की है जहां रात में तीन बजे के लगभग आग लगी। रिपोर्ट के मुताबिक बचाव कार्य में छह लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी मशक्कत कर रहे हैं।