आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे चंद्रबाबू नायडू

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
अभी-अभी Published On :


आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू अपने जन्मदिन पर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। राज्य की परेशानियों और केंद्र की नीतियों को लेकर की जा रही उनकी यह हड़ताल शाम तक रहेगी। गौरतलब है कि इस मुद्दे पर केंद्र के साथ तनातनी के बाद नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने नैशनल डेमोक्रैटिक अलायंस (एनडीए) से गठबंधन तोड़ केंद्र सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था। सरकार के 12 मंत्री राज्य के अलग अलग भागों में भूख हड़ताल पर रहेंगे और बाकि मंत्री, मुख्यमंत्री के साथ हड़ताल करेंगे. विपक्षी पार्टियाँ ने इसे दिखावा बताया है. कुछ दिन पहले जब आंध्रा बंद का आह्वाहन किया गया था तब चंद्रबाबू नायडू ने इसका समर्थन नहीं किया था.