कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया अपना घोषणापत्र

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
कर्नाटक Published On :


कर्नाटक में होने वाले विधानसभा के लिए कांग्रेस में अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने मैंगलोर में पार्टी मेनिफेस्टो जारी करते हुए कहा कि यह जनता की आवाज पर बना घोषणापत्र है, इसे बंद कमरे में बैठकर नहीं बनाया गया है।

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, ‘यह घोषणा-पत्र बंद कमरे से नहीं बनाया गया है, बल्कि सूबे के लोगों से पूछकर तैयार किया गया है। हमने जनता को ये नहीं कहा कि हम क्या करेंगे, हमने उनसे पूछा कि आप क्या चाहते हैं। इसके लिए हम हर जिले, हर ब्लॉक, हर समुदाय और वर्ग तक गए और वो क्या चाहते हैं ये पूछा।