CAA: मंगलोर में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की सीधी फायरिंग में दो की मौत

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


नागरिकता संशाेधन कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर मंगलोर में पुलिस ने गोलीबारी की है जिसमें कम से कम दो लोगों के मारे जाने की ख़बर है। रायटर्स ने इसकी पुष्टि की है। विवरणाें का इंतज़ार है।

https://twitter.com/kkkash_if/status/1207657336476594178?s=20

दि हिंदू ने दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि अपनी एक ख़बर में की है। इस हिंसा में करीब 20 पुलिसवालों के भी ज़ख्मी होने की सूचना है। सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने मस्जिद में पुलिस फायरिंग और तोड़फोड़ की वीडियो शेयर की हैं।

इससे पहले दिन में बंगलुरु में इतिहासकार रामचंद्र गुहा को जब पुलिस ने हिरासत में लिया था तो मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने पुलिस को हिदायत दी थी कि वह कानून अपने हाथ में न ले।

टाउनहॉल पर हजारों लोगों द्वारा धारा 144 तोड़कर जुलूस निकाला गया जिसके बाद 200 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस को आगाह किया था।

इसके बावजूद मंगलोर में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर सीधी गोलबारी की है, जिसके वीडियो कुछ लोगों ने शूट कर के सोशल मीडिया पर डाले हैं और लिखा है कि पुलिस को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी हुए हैं।

दो लोगों के मारे जाने की घटना के बाद मंगलोर के पांच थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

कर्नाटक के गृहमंत्री बासवराज बोम्मइ ने प्रदर्शन को “गहरी साजिश” करार देते हुए इसका दोष उन  लोगों के सिर पर मढ़ दिया है जो चार दिन पहले केरल से वहां आए थे।

 


Related