CAB: जामिया मिलिया में छात्रों पर आंसू गैस फायरिंग, लाठीचार्ज, धारा 144 पाबंद

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया युनिवर्सिटी में नागरिकता संशाेधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने बहुत जुल्म किया है।

पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं और लाठीचार्ज किया है। परिसर के भीतर और बाहर धारा 144 लगा दी गयी है। करीब 50 छात्रों को हिरासत में ले लिया गया है।

शुक्रवार को जामिया मिलिया से नागरिकता संशाेधन कानून के खिलाफ संसद मार्ग तक छात्रों का एक मार्च निकलना था। पुलिस ने इस मार्च को निकलने से रोकने का पूरा जोर लगा दिया।

मार्च का आयोजन जामिया टीचर्स असोसिएशन ने किया था जिसमें भारी संख्या में छात्रों को शाामिल होना था। पुलिस ने सबको वहीं बलप्रयोग कर के रोक दिया।

इस कवायद में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। इसमें बहुत से छात्रों को गंभीर चोट आयी है।

इस बीच मेट्रो के गेट बंद कर दिए गए।


Related