CAA के खिलाफ गरमाया देश, राम गुहा, योगेंद्र यादव और HCU के छात्र हिरासत में

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


नागरिकता संशाेधन कानून के विरोध में देशव्यापी प्रदर्शनों की शुरुआत हो चुकी है। पूरे देश में इन प्रदर्शनों को रोकने के लिए शहरों में निषेधाज्ञा लागू की गयी है। भारतीय जनता पार्टी शासित उत्तर प्रदेश और कर्नाटक ने पूरे राज्य में धारा 144 लगा दी है। दिल्ली में लाल किले पर धारा 144 लगायी गयी है और 13 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है।

दिल्ली में लाल किले पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गयी है। सुबह वहां इकट्ठा हुए कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बंगलुरु में इतिहासकार रामचंद्र गुहा को हिरासत में ले लिया गया है।

दिल्ली के लालकिले से स्वराज इंडियाके नेता योगेंद्र यादव को हिरासत में लिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने 17 बसों में भरकर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। अकेले खड़े लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है जो प्रदर्शन में शामिल नहीं थे।

https://twitter.com/Mayurpanghal/status/1207544200746524672?s=20

हैदराबाद सेंट्रल युनिवर्सिटी के छात्र प्रदर्शन में भाग लेने के लिए बस से जा रहे थे कि रास्ते में ही पुलिस ने बस को हाइजैक कर के मोड़ दिया और सौ से ज्यादा छात्रों को हिरासत में ले लिया है।


Related