मोदी सरकार के 5 साल में 1 करोड़ पेड़ों का क़त्ल, वर्ष 2018-19 में 26 लाख 91 हजार 28 काटे गये

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


धरती का बढ़ता तापमान, सूखा और कम वर्षा के कारण भारत में भूमिगत जल स्तर बहुत नीचे चला गया है. इसी वर्ष अकेले बिहार में गर्मी से करीब 200 लोगों की मौत हुई है. चेन्नई सहित कई शहर और गांव भयानक जल संकट का सामना कर रहे हैं. ऐसे में मोदी सरकार ने खुद शिकार किया है कि बीते पांच वर्षों में 1 करोड़, 9 लाख, 75 हजार, 844 पेड़ काट दिए गए. इस हिसाब से देखा जाए तो प्रत्येक साल 22 लाख पेड़ काटे जा रहे हैं. सुप्रियो ने लोकसभा में कहा कि पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक पेड़ 2018-19 के दौरान काटे गए. इस दौरान कुल 26 लाख 91 हजार 28 पेड़ों को विकास के नाम पर काटने की मंजूरी दी गई.

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से लोकसभा में पूछा गया था कि देश में विकास कार्यों, निर्माण, जंगल में आग लगने और अन्य वजहों से पिछले पांच साल में कितने पेड़ों को काटा गया. इस पर लोकसभा में 26 जुलाई को अपने जवाब में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने बताया कि 2014-15 में 23 लाख 34 हजार 319, 2015-16 में 16 लाख 96 हजार, 917, 2016-17 में 17 लाख 1 हजार 416, 2017-18 में 25 लाख 52 हजार 164 और 2018-19 में 26 लाख 91 हजार 28 पेड़ों को काटने की मंजूरी दी गई.

मंत्रालय से यह भी पूछा गया था कि देश के कितने हिस्से में वन क्षेत्र या वृक्ष कवर क्षेत्र हैं. इस पर पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियों ने जवाब दिया कि देश में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत आने वाला संगठन फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया, देहरादून वन क्षेत्रों का आकलन करता है, जिसके आंकड़े इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट (आइएसएफआर) में छापे जाते हैं. आइएसएफआर-2017 की रिपोर्ट के मुताबिक, देश का 8 लाख 2 हजार 88 वर्गमीटर वनक्षेत्र है यानी देश के कुल क्षेत्रफल का 24.39 फीसदी इलाका वन क्षेत्र है.

कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि 2014 के बाद से सरकार ने विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लिए एक करोड़ से अधिक पेड़ों को काटने की अनुमति दी है, इससे पार्टी को आश्चर्य हुआ कि भाजपा हमारा भविष्य नष्ट कर रहा है. रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, “पेड़ जीवन है.पेड़ ऑक्सीजन देते हैं.पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड सोखते हैं. पेड़ पर्यावरण के रक्षक हैं. मोदी सरकार ने 5 साल में 1,09,75,844 पेड़ काट डाले. क्या मोदी सरकार भविष्य से खिलवाड़ कर रही है?

https://twitter.com/rssurjewala/status/1154976732434194432

भाजपा के एक मुख्यमंत्री ने कहा है कि गाय ऑक्सीजन देती है.

 


Related