दिल्ली की अनाज मंडी में लगी भीषण आग, 43 मजदूर मरे, राहत कार्य जारी

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


दिल्ली में रानी झांसी मार्ग स्थित अनाज मंडी के एक भवन में तड़के 5.30 बजे भीषण आग लग गयी। घटना में अब तक 43 लोगों के मारे जाने की सूचना है। माना जा रहा है कि अब भी काफी संख्या में मजदूर फंसे हुए हैं। राहत कार्य जारी है। 

मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहुंच चुके हैं। गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस घटना पर चिंता जतायी है।  ज्यादातर वे मजदूर मारे गए हैं जो सुबह फैक्ट्री में सो रहे थे। दम घुटने से उनकी मौत हुई है।

बताया जा रहा है कि जिस कारखाने में आग लगी है वह अवैध था। बाकी सूचनाएं आने का इंतज़ार है।


Related