भारत बचाओ रैली की तैयारी तेज, लखनऊ में डेरा डालेंगी प्रियंका गांधी

मीडिया विजिल मीडिया विजिल
ख़बर Published On :


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर आर्थिक मंदी, बेरोज़गारी, किसानों की खराब हालत और महँगाई के ख़िलाफ़ 14 दिसंबर 2019 को दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली का आयोजन हो रहा है। पूरे देश से कांग्रेस के बैनर तले लाखों किसान, मजदूर, नौजवान और पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली में मोदी सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे।

इस रैली के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी भारी भरकम तैयारी कर रही है। कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने खुद इस रैली तैयारियों में व्यस्त हैं। सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी जी लखनऊ में मौजूद रहकर एक एक तैयारी का जायज़ा लेंगी। रैली की तैयारी के लिए आकर्षक नारे तैयार करने, प्रचार सामग्री तैयार करने और सोशल मीडिया अभियान को सुचारु ढंग से चलाने की जिम्मेदारी भी प्रियंका गांधी जी ने अपने हाथों में ली है।

महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर पूरी कांग्रेस कमेटी और जिला कमेटियों रैली को सफल करने के लिए लगातार जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाएं कर रहीं हैं। उत्तर प्रदेश में बड़ी तादात वाल राइटिंग, पोस्टर और होर्डिंग कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगाया जा रहा है। हर जिले से जिला पदाधिकारियों द्वारा बस, ट्रेन की बोगियां बुक कराईं जा रही हैं।

वालेंटियर फोर्स का गठन, मोबलाइजेशन के लिए बनेगा कंट्रोल रूम

प्रियंका गांधी जी रैली की तैयारियों के लिए एक वालेंटियर फ़ोर्स का गठन किया गया है। इस वालेंटियर फ़ोर्स की निगरानी में एक कॉल सेंटर की स्थापना की जाएगी। इस कॉल सेंटर का काम प्रचार में मदद व मोबलाइजेशन के काम में मदद करना होगा। सूत्रों के मुताबिक भारत बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए महासचिव प्रियंका गांधी जी के निजी संदेश भी लोगों को भेजे जाएँगे।


Related